Ichr Name
AZADI
National Emblem

सामान्य नियम

1. प्रयोक्ताओं से अनुरोध है कि परामर्श के बाद पुस्तकों/दस्तावेजों को पढ़ने वाली मेज पर छोड़ दें।

2. प्रयोक्ताओं का दायित्व है कि पुस्तकालय के दस्तावेज फोटोकॉपी करवाते समय कॉपीराईट एक्ट का पालन करें।

3. एक प्रयोक्ता द्वारा पुस्तकालय सुविधाओं का अनुचित प्रयोग किए जाने पर उसके लिए यह सुविध रद्द कर कर दी जाएगी।

4. पुस्तकालय के स्टॉफ और प्रयोक्ताओं द्वारा पुस्तकालय में शान्ति और अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है। प्रत्येक को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके किसी व्यवहार के कारण दूसरों के अध्यन में बाधा न पड़े।

5. पुस्तकालय परिसर में धूम्रपान का प्रयोग वर्जित है।

6. मोबाईल फोन का प्रयोग पुस्तकालय में वर्जित है। यदि किसी को ऐसा करते पाया गया तो उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।

7. पुस्तकालय में खाना मना है। पुस्तकालय साफ रखने में पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए।

8. पुस्तकालय के नियमों में समय-समय पर बदलाव किया जा सकता है और यह सभी को मान्य होंगें।

सामग्री की सुरक्षा
शोधकर्ताओं/छात्रों को परामर्श हेतु उपलब्ध करवाई गई सामग्री को क्षति पहुँचाना वर्जित है उन्हें सामग्री पर निशान नहीं लगाना चाहिए, न ही इसे कहीं से मोड़ना चाहिए। किसी भी समय यदि पाया गया कि छात्र/शोधकर्ता द्वारा सामग्री को नुकसान पहुँचाया गया है तो पुस्तकालय प्रयोग हेतु उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी और हुए नुकसान की भरपाई भी उन्हें ही करनी होगी।

व्यक्तिगत सामान
लेखन सामग्री और लैपटॉप के अलावा पुस्तकालय में कुछ भी ले जाने की इजाजत नहीं है। अन्य सामान को पुस्तकालय के रिसेप्शन में रखवाया/जमा करवाया जाएगा।

Top