Ichr Name
AZADI
National Emblem

पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र पुणे

उद्घाटन

भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद् पश्चिम क्षेत्रीय केन्द्र, पुणे का उद्घाटन डेक्कन कॉलेज में 2 दिसम्बर, 2016 को किया गया। इस समारोह की तिथि इंडियन आर्ट हिस्ट्री काँग्रेस के वार्षिक सम्मेलन की तिथियों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई जो कि 1 से 3 दिसम्बर, 2016 तक था। इससे पूरे भारत से प्रख्यात शोधार्थियों को आमँतित्र करने का अवसर प्राप्त हुआ।

परिषद् ने हाल ही में अपना पश्चिम क्षेत्रीय केन्द्र, मुम्बई से पुणे स्थानान्तरित किया है। केन्द्र डेक्कन कॉलेज पोस्ट ग्रेजुएट एंड रिसर्च इन्स्टीट्यूट में स्थापित है जो कि पुरात्व, भाषा विज्ञान, संस्कृति और लेक्सिकोग्राफी का प्रमुख स्नातकोत्तर संस्थान है। समारोह का उद्घाटन परिषद् के अध्यक्ष प्रो.वाई.सुदर्शन राव और डेक्कन कॉलेज के कुलपति प्रो. अरविन्द पी. जमखेडेकर द्वारा किया गया

परिषद् की गतिविधियाँ बढ़ने के साथ-साथ इसकी शोध और शैक्षणिक कार्यक्रमों के विकेन्द्रीकरण की जरूरत महसूस हुई ताकि परिषद् को इस क्षेत्र के इतिहासकारों के और नजदीक लाया जा सके। पश्चिम क्षेत्रीय केन्द्र परिषद् की विभिन्न शोध योजनाओं में सक्रिय रहकर परिषद् के कार्यों को समर्थित कर रहा है। केन्द्र का प्रयास है भारत के पश्चिमी भाग में इतिहास में वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा मिल सके।

 

व्याख्यान श्रृंखला कार्यक्रम

  • केन्द्र द्वारा स्थापना दिवस व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डेक्कन कॉलेज, पोस्ट ग्रेजुएट एंड रिसर्च इन्स्टीट्यूट पुणे के कुलपति डॉ.ए.पी.जामखेडकर ने ‘‘वकातका आर्ट एंड आर्किटेक्चर’’ पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम क्षेत्रीय केन्द्र, पुणे में 17 अप्रैल, 2017 (सोमवार) को किया गया।
  • केन्द्र द्वारा 11 जनवरी, 2017 को आवधिक व्याख्यान श्रृंखला कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। प्रथम उद्घाटनीय व्याख्यान डेक्कन कॉलेज के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.जी.बी. डेगंलुरूकर द्वारा ‘‘आईकोनिक एक्प्रेशन : ए स्टडी इन इवाल्यूशन’’ विषय पर परिषद् के अध्यक्ष प्रो. वाई. सुदर्शन राव द्वारा किया गया।
  • व्याख्यान श्रृंखला कार्यक्रम के अंतर्गत एनशियन्ट इंडियन हिस्ट्री एंड आर्कियोलॉजी एंड बौद्ध अध्ययन विभाग साठे कॉलेज, विलेपार्ले, मुम्बईे विभागाध्यक्ष डॉ. सूरज ए. पंडित को ‘‘हिस्टोरियोग्राफी ऑफ द वेस्टर्न इंडियन बुद्धिस्ट रॉक कट टेम्पल आर्किटेक्चर ‘‘विषय पर व्याख्यान देने के लिए 23 फरवरी, 2017 को पश्चिम क्षेत्रीय केन्द्र के परिसर में आमँत्रित किया गया। परिषद् के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.ए.एस.पाठक ने व्याख्यान की अध्यक्षता की और डॉ. पंडित का स्वागत किया।
  • आवधिक व्याख्यान श्रृंखला कार्यक्रम के अन्तर्गत महाराष्ट्र सरकार के पुरातत्व व संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ. तेजस गार्गे को 20 जुलाई, 2017 को केन्द्र में ‘‘ए टेल ऑफ टू सीटिज : देयर कान्ट्रीब्यूशन इन हिस्ट्री ऑफ इंडियन गनरी’’ विषय पर व्याख्यान के लिए आमँत्रित किया गया। सावित्री फुले विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राधिका एस.सेशन न कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
  • एक अन्य व्याख्यान कार्यक्रम के अंतर्गत सावित्री फुले विश्वविद्यालय के इंटरडिसीप्लीनरी स्कूल (मानविकी और सामाजिक विज्ञान) के प्रमुख और प्रोफेसर (सेवानिवृत) डॉ. एस.एम.एलायस राजा दीक्षित को ‘‘लिबरालिज्म इन रेनेसेंट महाराष्ट्र विद स्पेशल रेफरेन्स टू जॉन स्टूअर्ट मिल’’ विषय पर व्याख्यान देने के लिए 18 अगस्त, 2017 को आमँत्रित किया गया। डेक्कन कॉलेज पुणे के कार्यवाहक प्रोफेसर, प्रो.के.पड्डाया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

 

कार्यशाला

 

केन्द्र द्वारा पश्चिम भारत की एपीग्राफी और मैनुस्क्रीप्टोलॉजी पर 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 2 से 11 मई, 2017 तक डेक्कन कॉलेज, पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च इन्स्टीटयूट, पुणे के सहयोग में किया गया। यह कार्यशाला चार सत्रों में विभाजित थी। नौ दिनों में कुल 27 विषयों को कवर किया गया। संस्कृत, प्राकृत, मरानी, देवनागरी, नंदीनागरी, ब्राह्मी, नागरी, मोदी लिपी, स्टिोरियोग्राफी, एथीग्राफी और इंडोलोजी के विशेषज्ञों को आमँत्रित किया गया। कुल 35 शोधार्थियों को कार्यशाला में प्रतिभागिता हेतु आमँत्रित किया गया।

पुस्तक प्रदर्शनी

 

10 दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन पर डेक्कन कॉलेज, पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च इन्स्टीटयूट, पुणे में परिषद् के प्रकाशनों का भी काउन्टर लगाया गया।

जे.आर.एफ परीक्षा

 

केन्द्र ने दिनांक 26 फरवरी, 2017 को पुणे में जे.आर.एफ. प्रवेश परीक्षा के आयोजन हेतु समन्वय किया।

सम्पर्क सूत्र :

अध्यक्ष 
दूरभाष : 011-23386033
फैक्स : +91 1123383421
ईमेल

सदस्य सचिव
दूरभाष : 011-23387877
फैक्स : +91 1123387829
ईमेल

पत्रिका, प्रकाशन और पुस्तकालय प्रभारी (जे.पी.एल)
दूरभाष : 011-23384828
ईमेल

शोध प्रभारी (परियोजनाएँ, संगोष्ठियाँ,जे.आर.एफ., एफ.टी.जी.एस.ए.एफ.)
दूरभाष : 011-23388747
ईमेल

जे.आर.एफ.एकक
दूरभाष : 011-23384395
ईमेल

एस.ए.एफ.एकक
दूरभाष : 011-23009511

एफ.टी.जी./सी.ई.पी.एकक
दूरभाष : 011-23009520

प्रकाशन/सहायता एकक
दूरभाष : 011-23009533

जनसम्पर्क एकक
दूरभाष : 011-23384662

पुस्तकालय एकक
दूरभाष : 011-23384829

प्रलेखन एकक
दूरभाष : 011-23382580

लेखा एकक
दूरभाष : 011-23386973

प्रशासन
दूरभाष : 011-23382321

उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय केन्द्र, गुवाहाटी
दूरभाष : 0361-2572721

दक्षिण क्षेत्रीय केन्द्र, बंगलुरू
दूरभाष : 080-22208752
फैक्स : 080-22286733

पश्चिम क्षेत्रीय केन्द्र, पुणे
दूरभाष : 020-26688786

Top