Ichr Name
AZADI
National Emblem

दक्षिण क्षेत्रीय केंद्र,बंगलुरु

स्थापना

दक्षिण क्षेत्र में अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन और प्रलेखन और पुस्तकालय सेवाएँ प्रदान करने के लिए दक्षिण क्षेत्रीय केन्द्र की स्थापना 6 फरवरी, 1998 को की गई और इसका उद्घाटन भारत सरकार के तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री श्री एस.आर.बोम्मई ने किया। पिछले कुछ वर्षों के दौरान दक्षिण क्षेत्रीय केन्द्र एक श्रेष्ठ और उपयोगी संस्थान बन गया है। वास्तव में, केन्द्र का पुस्तकालय बंगलुरू में सर्वाधिक विकसित ऐतिहासिक शोध पुस्तकालय है। केन्द्र ने विविध शैक्षणिक गतिविधियों यथा संगोष्ठियों, सम्मेलनों, कार्यशालाओं और विभिन्न ऐतिहासिक सभाओं में प्रतिभागिता के माध्यम से शोधकर्ताओं के साथ गहन संबंध बनाए हैं।

 

क्षेत्रीय सलाहकार समिति

 

केन्द्र को नियोजन एवं विकास हेतु परामर्श देने के लिए प्रख्यात इतिहासकारों की एक सलाहकार समिति बनाई गई है।

 

दक्षिण क्षेत्रीय केन्द्र के उद्देश्य

 

दक्षिण क्षेत्रीय केन्द्र के ध्येय

  • केन्द्र का मुख्य उद्देश्य साथ-साथ पूरे क्षेत्र में ऐतिहासिक अध्ययन में शोध को प्रोत्साहित करने के लिए संभावित शोध और शोधछात्रों की शोध क्षमता को बेहतर बनाना है।
  • दक्षिण क्षेत्र में शोधार्थियों का क्षेत्रीय व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में नवीनतम शोध सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए इतिहास और संबद्ध विषयों में आवधिकों को सबस्क्राईब करना और स्रोत केन्द्र बनाना।
  • उभरते इतिहासकारों को परिषद् में उपलब्ध सुविधाओं, अनुदान, फेलोशिप और विविध गतिविधियों की जानकारी देना।
  • देश के दक्षिणी भाग में शोध छात्रों के लिए परिषद् द्वारा आयोजित जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा का संयोजन करना।
  • शोध प्रणाली विज्ञान और अन्य ध्यान दिए जाने वाले क्षेत्रों में कार्यशाला का आयोजन।
  • दक्षिण भारत के विभिन्न भागों में प्रख्यात इतिहासकार की मदद से उभरते कलाकारों के लिए व्याख्यान, संगोष्ठियों और चर्चाओं का आयोजन।
  • क्षेत्रीय और अंगे्रजी भाषाओं में महत्वपूर्ण प्रकाशन प्रकाशित करना।
  • क्षेत्र में परिषद् का प्रतिनिधित्व करना और इतिहासकारों तक अपने शैक्षणिक कार्य पहुँचाने के लिए कार्य करना।
  • ऐतिहासिक शोध के प्रसार हेतु क्षेत्र के इतिहासकारों को साथ लाना।
  • इस क्षेत्र के इतिहासकारों के विचारों और समस्याओं को भा.इ.अ.परिषद्, नई दिल्ली प्रमुख के संज्ञान में लाना।
  • इतिहासकारों के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और क्षेत्र के इतिहासकारों के मध्य सेतु का काम करना।
  • फेलोशिप और परियोजनाओं की प्रगति को सरल और कारगर बनाने के लिए शोध परियोजना समिति, परियोजना निदेशकों, विषय के निपुण व्यक्तियों और पी.एच.डी.के छात्रों की बैठकें आयोजित करना और छात्रों के सम्मुख आने वाली परेशानियों और समस्याओं को परिषद् के संज्ञान में लाना।
  • इस क्षेत्र में ऐतिहासिक शोध के प्रसार के लिए विविध शोध परियोजनाओं का संयोजन करना।

 

संगोष्ठी/कार्यशाला/सम्मेलन

 

पिछले 20 वर्षों के दौरान केन्द्र ने संगोष्ठी/कार्यशाला/सम्मेलन/प्रदर्शनी और पुस्तक चर्चा के रूप में 100 से ज्यादा गतिविधियाँ आयोजित की हैं। परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के कार्यक्रम के अंतर्गत विशिष्ट विदेशी कलाकारों ने केन्द्र का दौरा किया। केन्द्र ने उनके इस दौरे से लाभ उठाया। इसके अलावा विषय-विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और व्यवसायिकों के साथ बैठक करके और क्षेत्र के शोधार्थियों के लिए उनके विशिष्ट क्षेत्र में संगोष्टी/व्याख्यान का आयोजन करके भी अन्य विदेशी शोधकर्ताओं के अनुभवों का लाभ उठाया।

संग्रह अर्जित करना

दान के आधार पर केन्द्र ने निम्नलिखित पुस्तकों का संग्रह अर्जित किया है :-

श्री तिरूमाले रंगाचारी
श्री सि.एस. पाटिल
डेक्कन कॉलेज, पुणे
कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़
कन्नड़ विश्वविद्यालय, हाम्पी
कर्नाटक शोध संस्थान, धारवाड़
वीरशिवा अध्ययन समस्ते, गडग
श्रीनिवास मंदीराम, बंगलुरू
डॉ. गायत्री देवी
नेशनल आरकाइव्स, नई दिल्ली
द मिथिक सोसायटी, बंगलुरू
डॉ. अनुराधा, बंगलुरू
डॉ. जी.एस.गाई, बंगलुरू
श्री आद्या रामाचारी
डॉ. बासवराज कलगुडी, बंगलुरू
सेन्ट्रल साहित्य अकादेमी, बंगलुरू
श्री नंजुन्दा शेट्टी
डॉ. बालासुब्रमण्यन
प्रो. के.पड्डाया, पुणे

पुस्तकालय संग्रह

 

केन्द्र का एक सुसज्जित पुस्तकालय है जिसमें जेस्टोर और अन्य ऑनलाईन डाटाबेस सुविधाएँ है। अब तक 14000 पुस्तकें संदर्भ हेतु उपलब्ध है। दक्षिण क्षेत्रीय केन्द्र इतिहास व सम्बद्ध विषयों में बहुत से भारतीय, विदेशी और क्षेत्रीय पत्रिकाएँ सबस्क्राईब करता है।

प्रकाशन

 

केन्द्र ने अब तक 30 पुस्तकें प्रकाशित की हैं जिसमें एपीग्राफिल श्रृंखला, व्याख्यान श्रृंखला कार्यवाही के खंड, कन्नड़ की अनुवादित पुस्तकें और एपीग्राफिया कारनेटिका वाल्यूम के सी.डी.रोम शामिल है।

मेट्रो स्टेशन पर बंगलुरू के इतिहास का प्रदर्शन

 

बंगलुरू के इतिहास के बारे में कन्नड़ और अंग्रेजी में विस्तृत जानकारी डॉ.एस.के.अरूणी निदेशक (जे पी एल) द्वारा तैयार की गई है जिसे परिषद् को यथोचित आभार प्रकट करते हुए महात्मा गाँधी रोड, बंगलुरू के मेट्रो स्टेशन पर बी एम आर सी एल द्वारा प्रदर्शित किया गया है।

Top